बदलते मौसम के साथ बदलते वातावरण में शरीर की रोगरोधी क्षमता कम हो जाती है, जिससे हम बीमार पड जाते हैं। इस पर अगर गर्मी का मौसम हो तो तापमान में बढोतरी से हमारे शरीर के कई अंग अनियमित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में ‘फालसा फल बहुत हीं फायदेमंद है, जो हमारे अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने को प्रेरित करता है।

इस फल में अनेक लाभकारी गुण समाए हुए हैं,

1. खून की कमी दूर करे

फालसा, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। इससे एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी से बचा जा सकता है।

2. कैंसर से बचाव

शोध के अनुसार, इस फल के रस में रेडियोधर्मी तत्वों की उपस्थिति के कारण यह कैंसर जैसे रोग से लडने में भी कारगर है।

3. विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद

फालसा फल में विटामिन C और विटामिन A के साथ हीं एंटीअॉक्सीडेन्ट्स भी मौजूद होते हैं जो बीमारियों से लडने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह फल कैल्सियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम और फॉसफोरस से भी भरपूर है।

4. पाचन करे दुरूस्त

फालसे का रस, एक तरह से एंजाइम की तरह काम करता है। यह को सुचारु रूप से संचालित करता है, जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है।

5. गर्मी से बचाव

गर्मी के दिनों में लू लगने पर, फालसा काफी लाभकारी होता है। लू लगने पर इसका रस पीने से लू का असर खत्म हो जाता है।

6. सर्दी-जुकाम से बचाए

विटामिन C से भरपूर होने के कारण, फालसे का रस हमें सामान्य सर्दी-जुकाम और गले के इंफेक्शन से बचाता है।

7. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में

फालसे का फल अनेक खनिजों से भरपूर होता है जो रक्तचाप को नियमित करते हैं और साथ हीं खराब ब्लड कोलेस्ट्रॉल को दूर करता है।

इस तरह यह फल अनेक रोगों की एक दवा है और अच्छी बात ये आसानी से उपलब्ध भी होते हैं।