शनिवार को ध्वांक्ष और व्यतिपात योग बनने से 5 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। परेशानी बढ़ाने वाले इन योगों से मेष, वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों को नुकसान हो सकता है। लेन-देन और निवेश में गलत फैसले हो सकते हैं। पुराना विवाद बढ़ सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहें और लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला न लें। इनके अलावा मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ असर से बच जाएंगे।

  1. मेष : नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। एकाग्रता से काम लें। परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करने से उसका समाधान मिलेगा। पैसों के मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है। कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं। किसी बात या काम में जल्दबाजी करने से परेशान हो सकते हैं।
  2. वृष : लोगों से मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पद में बड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। कॉन्फिडेंस भी अच्छा रहेगा। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। छिटपुट झुंझलाहट और रुकावटें रहेंगी। इनके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। दिन भी थकाने वाला रहेगा।
  3. मिथुन : काम पूरे होंगे। फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलने का कोई कार्यक्रम बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने का सही समय है। आने वाले दिनों में क्या करना ठीक रहेगा और क्या नहीं इसके बारे में विचार करें। जानकारी जुटाएं। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क तैयार करें। धैर्य रखें। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। किसी से सलाह करेंगे और उसकी बात भी आपको बहुत कुछ सिखा देगी। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले निपट सकते हैं।
  4. कर्क : सितारे आपकी मदद करेंगे। किसी खास काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। अपने टारगेट पर ही आपका ध्यान होना चाहिए। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का भी साबित हो सकता है। घर के बुजुर्गों की थोड़ी मदद भी करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों से किसी खास मामले में सलाह लेंगे। आर्थिक समस्या सुलझ सकती है।
  5. सिंह : सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। कई चीजों को नए तरीके और नए अंदाज में करने की भी कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। बिजनेस का कोई प्रस्ताव मिलता हैं, तो उसमें सफलता की अच्छी संभावना भी बनेगी। बहुत से मामले में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। प्रेमी के प्रति जिम्मेदारियां और भी बढ़ेगी। आप शांत रहें। नए लोगों से मुलाकात भी सफल हो सकती है।
  6. कन्या : किसी बात को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। रुके हुए काम और पुरानी योजनाओं को निपटाने की कोशिश करेंगे। आपके आसपास जो भी होता हो, उस पर नजर रखें और अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें। कामकाज निपटाने के लिए अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव करने का भी मन बन सकता है। आने वाले दिनों में आपको नए बिजनेस, सौदे, नई नौकरी तक हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं। आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आने वाले दिन में सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
  7. तुला : पुराने किसी काम से फायदा होने के योग हैं। पुराना दोस्त भी अचानक आपके काम आ सकता है। आज किया हुआ अच्छा काम आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा दे सकता है। पुरानी बातों और पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ें। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लाने का भी समय है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, वो दिनभर में निपटा लें। आपको कोई जरूरी सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी। पैसों के क्षेत्र में नई पहल कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। कोई नया फोन खरीदने का मन बना सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। आज आप शांत रहने की कोशिश करें। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
  8. वृश्चिक : बुद्धिमानी से हर तरह की स्थिति संभाल लेंगे। मौजूदा स्थिति को बदलने और सही करने का दिन है। नई जानकारी आपके सामने आने के बाद कोई बड़ा मतभेद भी सुलझ सकता है। बिगड़ी हुई स्थिति सुधर जाएगी। नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा समय है। कोई काम आपको दिया जाए तो उसे तुरंत अपना लेंगे। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं।
  9. धनु : अपनी सोच सकारात्मक रखें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक सोचें। जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते आपके मिल सकते हैं। करियर या बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए मौके की तलाश करेंगे। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत भी आज बेहतर रहेगी। जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। परिवार के किसी खास मामले पर अपनी राय निर्णायक ढंग से रख सकते हैं। नए विचार दिमाग में आएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव करने का मन बन सकता है। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है।
  10. मकर : बहुत शांति और सोच-समझकर काम करें। दूसरों की बात गंभीरता से सुनेंगे। कुछ लोगों से आज आपको नई बात सीखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात किसी खास इंसान से शेयर कर सकते हैं। रोमांस के अवसर भी अचानक मिल सकते हैं। घर और ऑफिस में सफाई या कोई मरम्मत का काम भी शुरू हो सकता है। कुछ काम समय से निपट जाएंगे। जैसे-जैसे काम निपटाते जाएंगे आप खुश और तनावमुक्त होते जाएंगे। आपकी जिम्मेदारी भी कुछ बढ़ सकती है।
  11. कुंभ : आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए आप कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला सुलझाने में सफल रहेंगे। नए सिरे से संबंध सामान्य करने के बारे में विचार करें। कोई पुरानी कुंठा भी खत्म हो सकती है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।
  12. मीन : पुराने दोस्तों से भी मिलने का योग है। किसी काम में आपको मदद मिल सकती है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा और आपको इसका फायदा भी होगा। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव करना होगा। उसे थोड़ा व्यवस्थित भी करना होगा। पुराने दोस्तों से बातें या मुलाकात हो सकती है। आपके अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिल सकती है। काम का बोझ भी कम हो जाएगा। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। अच्छा बोलकर आप अपना काम पूरा करवा लेंगे।