अगर आप 30 दिन तक बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करते है तो आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी | कमजोरी के लिए ये रामबाण है इस नुस्खे का प्रयोग करके आप अपनी इन सारी समस्याओं से निजात पा सकते है | अगर आप कोई समस्या नहीं भी है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है | इसके सेवन से शरीर में चुस्ती-फुर्ती व ताकत बनी रहती है |

  • किसमिस में पोटेशियम मैग्नेशियम कैल्शियम फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसको अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है | जिन लोगों को खून की कमी आमतौर पर रहती है उनके लिए किसमिस एक बहुत अच्छा स्रोत है | अगर आप किसमिस को रोज रेगुलर खाते हैं तो आपके अंदर या किसी के अंदर खून की कमी रहती है खून की कमी में किसमिस खाना बहुत फायदेमंद होता है |

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किसमिस के दाने डाल दीजिए उसके बाद आपको शहद डालना है | शहद आपको इतना डालना है कि किसमिस अच्छी तरह डूब जाए, उसके बाद इस सामग्री को ढक्कन बंद करके रख दीजिए | 48 घंटे के बाद आपको इसके चार दाने शहद के साथ निकाल लीजिए और इसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिए | ध्यान रखें कि जब आप इसका सेवन कर रहे हो तो उसके बाद कम से कम 40 मिनट तक आपको कुछ खाना और पीना नहीं है। अगर आप इसका सेवन करीब 30 दिन करते हैं तो आपको अपने आप पर इसका असर खुद महसूस होने लगेगा | इस प्रयोग के दौरान आप चीनी का सेवन या मीठी चीज़ों का सेवन कम करे।

नुस्खे को प्रयोग करते समय इनका परहेज करना है :

  • वनस्पति घी का इस्तेमाल नहीं करना है तली-भुनी चीजें का सेवन नहीं करना है | लाल मिर्च का सेवन नहीं करना है | चावल और आलू का इस्तेमाल बहुत कम करें हो सके तो बिल्कुल बंद कर दें | नशीले पदार्थ का सेवन आपको बिल्कुल बंद करना होगा |
  • नोट : मधुमेह के रोगी इस नुस्ख़े से परहेज़ करे।