• वैसे तो चने को आप खाने में जरूर इस्तेमाल करें। यह किसी दवा से कम नहीं है। चने खाने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं तो क्यों नहीं भुने चनों का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। All Ayurvedic का प्रयास है आपके स्वास्थ के लिए हर जरूरी चीज को आप तक पहुंचाना जो आप और आपके परिवार के लिए जरूरी और फायदेमंद है। चना विशेषकर किशोरों, जवानों तथा शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए पौष्टिक नाश्ता होता है।
  • चने भारतीय खान-पान का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे देसी स्नैक है। चने कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, रेशे, कैल्शियम,आयरन व विटामिन्स का एक अच्छा सोर्स है। इतनी सारी विशेषता होने के कारण ही इनको गरीबों का मेवा कहा जाता है।
  • आज हम आपको चनो के ऐसे अद्भुत फायदे बताएँगे जो आज से पहले आपने ना पढ़े होंगे ना सुने होंगे। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवने से कई रोग ठीक हो जाते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन, नमी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स पाये जाते हैं। चना दूसरी दालों के मुकाबले सस्ता होता है और सेहत के लिए भी यह दूसरी दालों से पौष्टिक आहार है। चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है। चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खाने से होते है। चना शरीर में ताकत लाने वाला और भोजन में रुचि पैदा करने वाला होता है।
  • सूखे भुने हुए चने बहुत रूक्ष और वात तथा कुष्ठ को नष्ट करने वाले होते हैं। उबले हुए चने कोमल, रुचिकारक, पित्त, शीतल, कषैले, वातकारक, ग्राही, हल्के, कफ तथा पित्त नाशक होते हैं। भुना हुआ चना शरीर को चुस्त-दुरुस्त करता है। खून में जोश पैदा करता है। यकृत (जिगर) और प्लीहा के लिए लाभकारी होता है। तबियत को नर्म करता है। खून को साफ करता है। धातु को बढ़ाता है। आवाज को साफ करता है। रक्त सम्बन्धी बीमारियों और वादी में लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है।

भुने हुए चने खाने के फायदे : 

  1. भुने चने को रोजाना खाने से वजन कम होता है और मोटापा घटता है। यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।
  2. जिन लोगों को बार- बार यूरिन आने की प्रॉब्लम है उनको हर रोज भुने चने का सेवन करना चाहिए।
  3. भुने चने रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करते है जिससे डायबिटीज कंट्रोल होती है।
  4. भुने चने खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे बार- बार बीमार होना बंद हो जाता है।
  5. भुने चने चिरौंजी और दूध के साथ खाने से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है।
  6. जिनको भी अस्थमा और सांस सम्बन्धी समस्याएं है ,उन्हें भुने चने खाने से अस्थमा में आराम मिलता है।
  7. भुने चने खाने से खून साफ़ हो जाता है जिससे त्वचा में निखार आता है।
  8. यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स होने के कारण हड्डियों को मजबूत करता है।
  9. महिलाओं के सफेद पानी या ल्यूकोरिया की समस्या में भुने हुए चने खाने से बहुत आराम मिलता है।
  10. भुने चने को लंबे समय तक हर रोज खाने से स्किन इंफेक्शन और स्किन डिसीज ठीक हो जाती हैं।