• हर किसी को अपने बालो से काफी लगाओ होता है| तभी लोग बालो के लिए काफी पैसे खर्च कर देते है। लेकिन आजकल के प्रदूषित वातावरण और खान-पान के कारण बालो से जुडी कई समस्याए सामने आ रही है। कई लोग आज अपने टूटते और झड़ते बालो से परेशान है| लोग इसके उपाय के लिए कई प्रकार के चीजो का इस्तेमाल करते है| जिसमे कई केमिकल युक्त होता है| जिससे बाल और भी ज्यादा कमजोर हो जाते है। सुंदर व आकर्षक बाल सभी की ख़ूबसूरती बढ़ा देते हैं, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष।
  • असमय बाल यदि पक गए या झड़ गए तो सौंदर्य में कुछ में अधूरा लगता है। ख़ासकर स्त्रियों के लिए तो बाल प्राण से भी प्यारे होते हैं। जितने घने, काले व लंबे बाल होंगे, उतना ही सौंदर्य में निखार आता है। इसलिए पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियाँ बालों की देखभाल ज़्यादा अच्छे ढंग से करती हैं और वह स्वस्थ, मज़बूत व काले रहें, इसके लिए उपाय भी करती हैं। प्राचीन समय में स्त्रियाँ अपने बालों की सुरक्षा के लिए अनेक प्रकार के घरेलू उपायों का प्रयोग करती थीं। 
  • आज हम उन्हीं उपायों की आपसे चर्चा करेंगे। हमारे बाल हमारी पर्सनैलिटी की शान होते हैं। हमारी पर्सनालिटी को संवारने में बालों की कितनी अहमियत है यह बताने वाली बात नहीं है। क्योंकि यह सभी जानते हैं। लेकिन हमारे बालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है हेयर फॉल अर्थात बालों का झड़ना। आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसी नेचुरल रेमेडी के बारे में बताएंगे जो हमारे बालों को झड़ने से रोक सकती है। आज हम जानेंगे बालो को मजबूत कर लम्बे और घना बनाने के लिए नारियल तेल के साथ क्या लगाए….

नारियल तेल के साथ प्याज़ रस मिलाए :

  • हम सभी नारियल तेल का इस्तेमाल अक्सर करते है| यह भी हम जानते है की नारियल तेल बालो के लिए फायदेमंद होता है| इसलिए अगर आप नारियल तेल में प्याज के रस को मिलाकर लगाते है तो आपके बालो का टूटना और झड़ना बंद हो जाएगा।

कैसे करे इस्तेमाल :

  • प्याज में मौजूद विटामिन ई और सी बालो के लिए बेहद फायदेमंद होता है| एक चम्मच नारियल तेल एक चम्मच प्याज के रस को मिलाकर बालो की जड़ो में उंगलियों की सहायता से मसाज करे| यह उपाय नहाने से 1 घंटे पहले करे| आपको 7 दिनों में ही इसका असर दिखने लगेगा|

बालों के लिए नारियल तेल, मेथी के बीज और करी पत्ते का मिश्रण :

  • नारियल तेल का उपयोग त्वचा और बालों से संबंधित कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया गया है। यह एक प्राचीन उपाय है. यह तेल बहुत प्रभावी है क्योंकि इसमें त्वचा में गहराई से जाकर इसे अंदर से मरम्मत करने की शक्ति है। हालांकि, यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं, तो अकेले नारियल का तेल आपकी सहायता करने में सक्षम नहीं होगा। लेकिन अगर आप नारियल के तेल में करी पत्ते और मेथी जैसे प्राकृतिक जड़ी बूटियों की शक्ति जोड़ते हैं, तो आपके बालों का गिरना बहुत जल्द बंद हो जाएगा। यह बालों की लंबाई बढ़ाने में आपकी सहायता करेगा। यहाँ हम बता रहे हैं कि इसे कैसे तैयार और इसका उपयोग करना है

आवश्यक सामग्री :

  1. नारियल तेल – 200 मिलीलीटर
  2. मेथी के बीज – 50 ग्राम
  3. हरे करी पत्ते – 50 ग्राम

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले साफ पानी में करी पत्तों को धो लें। अब करी पत्तों और मेथी के बीजों को सीधे धूप में 5 से 6 घंटे तक रख दें। यह उन्हें सुखा देगा
  • पैन में नारियल के तेल को गर्म करें, एक बार गर्म होने पर इसमें सूखी जड़ी-बूटियों को जोड़ दें। इस मिश्रण को उबाल लें और इसे 10 मिनट के लिए सिम्मर पर रखें। उबलने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इस तेल को छानकर इसे एक जार में जमा करें
  • इस तेल को अपने बालों पर एक सप्ताह में तीन बार लगाएं। अपने बालों को धोने से एक घंटा पहले आप इस तेल को लगा सकते हैं। बस। अपने नए स्वस्थ बालों का आनंद लें।