• नमस्कार दोस्तों एकबार फिर सेआपकाAll Ayurvedic में स्वागत है आज हम आपको पेट साफ़ करने या कब्ज के बारे में बताएँगे, आजकल बिना कुछ खाए-पीए ही पेट में गैस बन जाती है। और पेट फूल के मोटा हो जाते हैं। जिसके कारण खट्टी खट्टी डकारें भी आने लगती है। और गले में जलन भी होने लगती है।
  • अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो नीचे दिए गये  घरेलु उपाय से आपकी समस्या दूर हो सकती है । कब्ज यूं तो छोटी समस्या लगती है और इस कारण लोग इसे काफी नजरअंदाज भी करते हैं, लेकिन इसे छोटी समस्या समझना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। आप पेट से जुड़ी इस समस्या को ज्यादा समय तक नजरअंदाज करते हैं तो यह सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है, कब्ज के कारण जो की पेट से सम्बंधित है इससे प्रभावित होने वाले लगभग 72 रोग को आपके लिए बिन बुलाए मेहमान बन सकते है, समय रहते जाग जाए और कब्ज को नीचे दिए गये उपायों से भगाए। देश के लगभग 20 फीसदी लोग कब्ज से त्रस्त हैं। इनमें से 14 प्रतिशत वो लोग हैं, जो शहरों में रहते हैं।
  • शहर का रहन-सहन, कुछ भी खा लेने की आदत और मजबूरी, घटते शारीरिक श्रम आदि ने कब्ज को इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। आइये कब्ज को थोड़ा करीब से समझते और जानते हैं, क्योंकि जब पेट ठीक रहेगा, तभी जीवन की गाड़ी भी ठीक चलेगी। ये उपाय इतने कारगर है की इनसे आप बिना ज़ोर लगाए अपना पेट साफ़ कर सकते है।

पेट साफ करने या कब्ज के 7 अद्भुत उपाय

  1. अंजीर : अंजीर के फल को रात भर पानी में डालकर गलाइए, इसके बाद सुबह उठकर इस फल को खाने से कब्‍ज की शिकायत समाप्त होती है।

  2. मुनक्का : मुनक्का में कब्ज नष्ट करने के तत्‍व मौजूद होते हैं। 6-7 मुनक्‍का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है। 

  3. त्रिफला : सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। त्रिफला रात में अपना काम शुरू कर देता है।
  4. केसर और घी :आधा ग्राम केसर को घी में पीसकर खाने से 1 साल पुरानी कब्ज़ दूर होती है।
  5. लहसुन : लहसुन काफी लोगो को ये नहीं पता होता की लहसुन पेट के लिए कितना फायदेमंद होता है। असल में लहसुन एन्टी बियोटिक होता है। जो हमारे कठोर मल को मुलायम बनाता है ।जिससे मल आपके आंतो में आसानी से गुजरता है। और पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। लहसुन को हम कच्चा या पका कर दोनों तरहसे खा सकते है। दोनों तरीके से ये फायदेमंद होगा पर हम आपको यही सलाह देंगे की इससे कच्चा ही खाए। क्योंकि पकाने पर कुछ फायदेमंद गुण खत्म हो जाते है।
  6. दूध : गर्म दूध से पेट साफ कैसे करे। अगर आप चाहते है, की आपको घंटो टॉयलेट में ना बिताना पड़े तो दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से अगले दिन पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। दूध में थोड़ी चीनी मिलकर सोने से पहले पीना शुरू कर दे।
  7. बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा कुछ लोगो को पेट साफ़ न होने की वजह से भारीपन और दबाव महसूस होता है। इसके साथ पेट में दर्द भी हो सकता है। ऐसे हालातो से निपटने के लिए बेकिंग सोडा काम में आता है। एक कप गर्म पानी में एक चमच्च बेकिंग सोडा पाउडर को मिलाये और तुरंत पी ले। जितना जल्दी आप इसे ख़त्म करेंगे उतना जल्दी आराम मिलेगा।