देसी घी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है, साथ ही यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक होती है। जी हां आप घर बैठे बैठे घी के इस्तेमाल से अपने बालों को चमका सकती हैं।

आयुर्वेद का मानना है कि बालों में घी इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ तो जल्दी बनती ही हैं, लेकिन इसके अलावा यह बालों की सुंदरता को बरकरार रखने में भी मददगार होता है। कृपया इस बात का विशेष ध्यान रखे की देसी घी भारतीय गाय का हो।

आइए जानते है All Ayurvedic के माध्यम से कि किस तरह देसी घी हमारे बालों के लिए लाभदायक होता है 

बालों में डेंड्रफ : अगर आपके बालों में डेंड्रफ हो तो आप अपने बालों के स्केल्प में देसी घी और बादाम के तेल की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा। इसी के साथ स्केल्प में होने वाली सूखी त्वचा या फिर ड्राइनेस भी दूर हो जाएगी।

बाल दो मुंहे हो तो : अगर आपके बाल दो मुंहे हो तो चिंता ना करें। देसी घी के पास इसका भी समाधान है। देसी घी से स्केल्प पर मसाज करने से यह समस्या भी दूर हो जाती है। यह हमारे बालों को भरपूर पोषण देता है और काफी फायदेमंद होता है।

बालों की ग्रोथ काफी कम है तो, बाल काले और नए बाल : अगर आपके बालों की ग्रोथ काफी कम है तो आप अपने बालों में देसी घी से मालिश कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें आंवला और प्याज का जूस भी मिला सकती हैं। इस उपचार को पंद्रह दिन में कम से कम एक बार करें। ऐसा करने से आपके बाल सुंदर होने के साथ ही लंबे भी होंगे। इससे आपके बाल काले और नए बाल आने में मदद मिलगी।

उलझे हुए बाल सुलझ जाएंगे : देसी घी के इस्तेमाल से आप अपने उलझे बालों को आसानी से सुलझा सकती हैं। इसके लिए आपको देसी घी में जैतून का तेल मिलाकर अपने बालों में लगाना होगा। ऐसा करने से उलझे हुए बाल सुलझ जाएंगे।

बालों की प्राकृतिक चमक : बालों की प्राकृतिक चमक को वापस पाने के लिए आपको देसी घी को हल्का सा गुनगुना कर 20 मिनट के लिए अपने बालों पर मालिश करनी होगी। इसके बाद आप अपने बालों में नींबू का रस डालकर उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने के बाद बालों को अच्छी तरह से ठंड़े पानी से धो लें।

देसी घी सेवन के फायदे

देसी घी का इस्तेमाल आमतौर हर व्यक्ति अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करता है। लेकिन कम ही लोग जानते है कि घी टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हमारे आयुर्वेद में इसके बारे में कई हेल्थ बेनिफिट्स भी बताए गए है। आज हम आपको All Ayurvedic के माध्यम से बताने जा रहे है देसी घी से हमारी सेहत को होने वाले 10 फायदों के बारे में।

1. रेग्युलर एक चम्मच देसी घी खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। यह हार्ट की नलियों को ब्लॉक होने से बचाता है।

2. इसमें फैट काफी मात्रा में होता है जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

3. घी में विटामिन के2 पाया जाता है जो हड्डियों को तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से हड्डियां में मजबूत होती है।

4. इसके नियमित सेवन से शरीर में बाइलरी लिपिड का फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड और आंतों में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।

5. घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होते है। इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।

6. घी का रेग्युलर इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से मेटाबॉल्जिम सही तरीके से काम करता है। इससे इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है, साथ ही बॉडी इन्फेक्शन और बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।

7. गाय के घी की दो-तीन बूंद नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है।

8. आग से जलने पर उस स्थान पर तुरंत घी लगाना चाहिए। यह जलन से राहत देता है और जली हुई जगह को फूलने से बचाता है।

9. कमजोरी होने पर रेग्युलर एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पीए। इससे आपकी कमजोरी दूर होती है।

10. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसे समस्या कम होती है।