Cholesterol | Heart Care | Back Pain | Joint Pain | Sciatica

लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर के लिए एक औषद्यि की तरह मन गया है। इसमें विटामिन, खनिज, लवण और फॉस्फोरस, आयरन व विटामिन ए,बी व सी भी पाए जाते हैं। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है। भोजन में लहसुन का किसी भी तरह से इस्तेमाल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती है। लेकिन अगर हम दूध में लहसुन मिलाकर पीते है तो इसके फायदे कई गुना तक बढ़ जाते हैं।

आजकल लोगों के जीने का उपाय पहले की अपेक्षा बहुत बदल गया है। आज के समय में खान-पान में लापरवाही के कारण कमजोरी के साथ-साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी व भी कई सारी समस्याएँ आने लगती है, आज हम आपको दूध के साथ लहसुन के सेवन से होने वाले 10 बड़े फ़ायदों के बारे में बताएँगे।

आजकल ज़्यादातर लोगो के घुटनों में दर्द सियाटिका की समस्या रहती है, कभी कभी तो ये दर्द इतना बढ़ जाता है की चलने फिरने में दिक्कत आने लगती है, कभी कभी तो इस दर्द के कारण घुटनो में सूजन की समस्या भी हो जाती है। पर आज हम आपको All Ayurvedic के माध्यम से लहसुन और दूध का ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिनके प्रयोग से घुटने का दर्द, सियाटिका अच्छा हो जाता है, यही नही इस उपाय से कोलेस्ट्रॉलकब्ज, कमर दर्द निवारक, कैंसर, अपच, मुंहासों, हृदय धमनियों की ब्लॉकेज, और माइग्रेन आदि जैसी समस्याओं से ही निजात मिलती है।

लहसुन वाला दूध बनाने की विधि

इसके लिए आपको एक गिलास दूध में थोड़ा सा पानी और लहसुन पीसकर डाल देना है और रात को खाने के बाद सोने से पहले इस दूध को पीना है। इसे पीने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं आइए जानते हैं।

दूध और लहसुन के 10 फायदे | Milk & Garlic Benefits

सियाटिका का दर्द : 4 लहसुन की कलियाँ और 200 ml दूध, सबसे पहले लहसुन को काट कर दूध में डाल दें। दूध को कुछ मिनट तक उबालें। उबालने के बाद इसे मीठा करने के लिए थोडा शहद मिला लें | इस दूध का रोजाना सेवन करें जब तक दर्द खत्म न हो जाये |

कोलेस्ट्रॉल : दूध और लहसुन का मिश्रण आपकी हृदय धमनियों की रूकावट यानि उसमें जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है।

कब्ज : आयुर्वेद के अनुसार यह प्राकृतिक पेय  दूध और लहसुन का मिश्रण आंतों को सक्रिय कर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गुदा मार्ग को भी नर्म बनाता है।

अपच : दूध और लहसुन का यह मिश्रण पाचक रसों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है जिससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में लाभ होता है।

जोड़ों का दर्द : इस दूध में शोथरोधी तत्व होते हैं, जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द में विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है। अगर आपके घुटनों में दर्द की समस्या रहती है तो इसके लिए नियमित रूप से 1 गिलास दूध में 3-4 लहसून की कलियां डालकर उबाल कर पिए। इसे पीने से दर्द को राहत मिलती है।

माइग्रेन : माइग्रेन के मरीजों के लिए दूध और लहसुन का यह सम्म‍िश्रण बेहद लाभदायक है। यह सामान्य सिरदर्द से भी निजात दिलाने में मददगार है।

मुंहासों : मुंहासों की समस्या होने पर लहसुन वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। रोज एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से मुंहासे पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

हृदय धमनियों की ब्लॉकेज : दूध और लहसुन का यह मिश्रण हृदय धमनियों की रूकावट यानि उसमें जमे हुए ब्लॉकेज को खत्म कर देता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर करता है।

कमर दर्द निवारक : जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या है उनके लिए लहसुन वाला दूध फायदेमंद होता है। लहसुन दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

कैंसर : भविष्य में कैंसर ना हो उसके लिए दूध और लहसुन का यह मिश्रण बहुत फायदेमंद है। यह सामान्य त्वचा विकार भी तुरंत ठीक कर देता है।