बुधवार 13 मई 2020 आज का राशिफल| आज दिन बुधवार जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है जो प्रातः काल 6:03 तक है और उसके बाद सप्तमी तिथि है|

आज श्रवण नक्षत्र है| शुक्ल योग है| वाणिज करण है| चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर करेंगे|

राहुकाल सुबह 11:55 से लेकर दोपहर 1:25 तक| आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 12:25 तक|

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को राहु काल में नहीं करना चाहिए| जिन कार्यों में शुभदा प्राप्त करनी हो उन्हें अभिजीत मुहूर्त में करना चाहिए|

आज गोचर में कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है|

मेष राशि- आज प्रयास अधिकतम करना होगा कार्यों में सफलता का योग है| अधिक सोच-विचार नहीं करना है| पारिवारिक जीवन आज अच्छा है| धन आगमन की स्थिति आज अच्छी है| व्यापारी वर्ग के लिए लाभ की स्थिति बन रही है| बस  धैर्य पूर्वक आज काम करना होगा| विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है|| सेहत अनुकूल है किंतु पेट में कुछ दिक्कतें बन सकती हैं| उपाय – आज काय को हरा चारा खिलाएं| शुभ रंग- पीला|

वृष राशि- आज लोगों से आपको सहयोग मिलेगा| आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा| निराशा हावी नहीं होने देनी है| कार्यों में सुगमता का आभास होगा| विवादों का निपटारा होगा| पारिवारिक जीवन आज अच्छा है व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है| उपाय – आज सूर्य दर्शन कर कर कार्य आरंभ करें| शुभ रंग- सफेद|

मिथुन राशि – आज दिन व्यस्त रहेगा| कार्य निपटाने के लिए आज अच्छा समय है| आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना करें| आज कलात्मक कार्यों में अपने आप को व्यस्त रखें| आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक जीवन में बातों को दिल से लगाना आज ठीक नहीं होगा व्यापारियों के लिए आज अच्छा समय है विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है स्वास्थ्य पर आज सामान्य असर रहेगा| उपाय – शिवजी को सफेद पुष्प अर्पित करें| शुभ रंग- लाल |

कर्क राशि – आज सामान्यतया आपका दिन अच्छा है मित्रों का सहयोग मिलेगा जीवनसाथी से कुछ खटपट की संभावना है| आज उच्चाधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा| कार्यों में जल्दबाजी से बचें| धन आगमन की स्थिति आज अच्छी है| स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा| व्यापारी पर्व के लिए भी लाभ की संभावना है| विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है| उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें|शुभ रंग – सुर्ख पीला|

सिंह राशि – आज आपका उत्साह बना रहेगा भाग्य का सहयोग मिलेगा| आपने योजनाओं पर कार्य करेंगे| धन आगमन के रास्ते बनेंगे| आज बातों को दिल पर लगाना अच्छा नहीं होगा परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा| व्यापारियों के लिए आज अच्छा दिन है| विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है| उपाय – गजेंद्र मोक्ष का पाठ| शुभ रंग- हरा|

कन्या राशि – आपको उत्साह बनाए रखने की आवश्यकता है परिश्रम करने से कार्य में सफलता के योग है| स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा| धन आगमन की स्थिति अच्छी रहेगी| आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए| मानसिक उथल-पुथल रहेगी| व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है| विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है| परिवारिक जीवन उत्तम प्रकार का है| उपाय – लक्ष्मी जी के श्री सूक्त का पाठ शुभ रंग- काला

तुला राशि – आज आपका दिन अति उत्तम है| उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा| आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है धन की स्थिति आज बहुत अच्छी रहेगी| बहुत दिनों के रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं| बहस करने से बचें|पारिवारिक  जीवन आज उत्तम है| व्यापारियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है| विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अति उत्तम है| आज परिवार के साथ समय बिताये | उपाय – नारायण कवच का पाठ। शुभ रंग- धूसर

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अच्छा है| मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी| कोई अच्छी सूचना मिल सकती है| पारिवारिक जीवन में सहयोग बना कर चलना अच्छा होगा| अपने आप को किसी न किसी प्रकार व्यस्त रखें| शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम है| विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम है| बहुत अधिक सोच-विचार समस्या में डाल सकता है| उपाय – हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं| शुभ रंग – गुलाबी।

धनु राशि – आज धन संबंधी कुछ चिंताएं दूर होंगी | बहुत दिनों से चल रहा है कठिन समय कुछ दूर होता दिखाई देगा| धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है| पारिवारिक जीवन में आज सुख में कमी के योग बन रहे हैं| सकारात्मक रहना बहुत आवश्यक है| व्यापारी वर्ग के लिए समय सामान्य है| छात्रों के लिए अच्छा समय है| आज का दिन भविष्य की अच्छी उम्मीद दिखाएगा| उपाय – महामृत्युंजय मंत्र का पाठ| शुभ रंग- भगवा

मकर राशि – आज दिन कुछ चिंताओं से आरंभ होगा| किंतु बाद में उन चिंताओं का निवारण भी मिल जाएगा| बात की गहराई में जाना व्यर्थ की चिंताओं का कारण बन सकता है| आराम को भी तवज्जो दें| दिन का सामान्य सुख अच्छा है| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है| छात्रों के लिए दिन अति उत्तम है| आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है| उपाय – महादेव पर जल अर्पण| शुभ रंग- गाढ़ा नीला

कुंभ राशि – आज के दिन आपको क्रोध से बचना है| छोटी-छोटी बातों को ध्यान नहीं करना है| पारिवारिक सुख आपका अच्छा है| व्यर्थ की चिंताएं पकड़ सकती हैं| धन संबंधी नई नई योजनाएं बनाएंगे| खर्च का भी कुछ योग बन रहा है| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| कार्यों में पराक्रम रहेगा| व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम है| विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है| उपाय – भगवान को सुबह मीठा चढ़ाएं| शुभ रंग- बैंगनी

मीन राशि – आज आपके बहुत दिन से अटके हुए काम बन सकते हैं| धन योग आज बहुत अच्छे हैं| परिवार का पूर्ण समर्थन और सहयोग मिलेगा| वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करना है| आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है| सामान्यतया स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम है| विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है| आज नई योजनाएं बनाने के लिए अच्छा दिन है| उपाय – दुर्गा सप्तशती के पाठ |शुभ रंग- सफेद

||कृष्णम वंदे जगतगुरु||

ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष कुमार शुक्ला