हमारे समाज में स्त्रियों, लड़कियों का बहुत ही ऊंचा दर्जा है। उन्हें घर की लक्ष्मी माना जाता है। जिनके बिना घर मंदिर के बजाय और ही कुछ बन जाता है। एक स्त्री किसी भी रुप में हो सकती है। फिर चाहे वो मां, बहन, पत्नी या दोस्त ही क्यों न हो। इस कारण इनकी रक्षा, मान-सम्मान करना हमारा फर्ज है। स्त्रियों को लेकर गरुड़ पुराण में कई ऐसी चीजें बताई गई है। जो कि हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा प्रभाव डालती है।

गरुण पुराण हिंदू धर्म का एक ग्रंथ है। इसे वेदव्यास ने रचा था। उस पुराण में 279 अध्याय और 18000 श्लोक है। जिसमें मृत्यु के बाद की घटनाएं, प्रेत लोक, यम लोक, नरक तथा 84 लाख योनियों के नरक स्वरुपी जीवन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।

गरुड़ पुराण में ये बताया गया है कि स्त्रियों को किस बात का ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि उनका मान-सम्मान हमेशा बने रहे। जानिए इन बातों के बारें में।

अपनों का न करें अपमान – कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कभी भी अपने लोगों की बुराई करके पराए लोगों की हमदर्दी लेने की कोशिश न करें। पराए लोग आपके खुशहाल जीवन में समस्याएं ला सकते है।

किसी पराएं के घर न जाएं – कभी बी ऐसे घर में मत जाएं। जिसके घर के लोगों के बारें में आप न जानती है। न ही किसी पराएं के घर में रुकना चाहिए। इससे आपको किसी बड़ी आपदा का बी सामना करना पड़ सकता है। पराए घर में रहने वाली स्त्री को घर-परिवार और समाज में भी गलत नजर से देखा जाता है। इससे आपके चरित्र से संबंधित सवाल हो सकते है।

ज्यादा समय तक न रहे अपने पति से दूर – इस पुराण में बताया गया है कि अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो कोशिश करें कि अपने पति से द्यादा समय के लिए दूर न रहें। पार्टनर से विरह स्त्री को मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। पति से दूर रहने वाली महिला को समाज में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समाज की नजरों, मान-सम्मान में बी उंगली उठने लगती है।

बुरे चरित्र वालों के साथ संगत – कहा जाता है कि अगर आप बुरे लोगों के साथ रहेगे, तो समाज में उन्हीं में से आपकी गिनती की जाएगा। गलत आचरण के लोगों की संगत से कभी भी संकट की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिस व्यक्ति की सोच गलत हो, वो कभी भी किसी के बारें में अच्छा नहीं सोच सकता है। अगर आप ऐसे लोगों के साथ है, तो आपको असुरक्षा, अपमान आदि का सामना करना पड़ सकता है।

हमेशा बस इस बात का रखें ध्यान, बने रहेंगे सौभाग्यशाली और धनवान

गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप धनवान, अमीर और सुख-समृद्धि के मालिक बनाना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप खुद को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ घर को भी साफ रखे।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति गंदे वस्त्र और घर को गंदा रखना है उसका सौभाग्य नष्ट हो जाता है। जिस घर में लोग गंदे कपड़े पहनते हैं उस घर पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है और उस घर पर हमेशा दरिद्रता का वास होता है।

देखा गया है कि जो लोग धन और सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न है लेकिन फिर भी अगर गंदे कपड़े पहनते है तो धीरे-धीरे उनका धन नष्ट हो जाता है। इसीलिए कहा गया है कि अगर आप लक्ष्मी की कृपा पानी हैं तो खुद साफ सुथरे कपड़े पहने।

घर को शुद्ध, साफ-सुथरा करने के साथ-साथ सुंगधित धूप जरूर जलाएं। इससे महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।