मेष राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धैर्यपूर्वक किया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा।

छात्रों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

वृष राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही आपके अधूरे काम पूरेहोंगे।अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी।

महिलाओं को आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव, उचित होगा गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल करें। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मिथुन राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आप कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आज आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आपके बिजनेस में तरक्की होगी।

ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको कुछ उपहार देंगे। साथ ही सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जिद जायज होनी चाहिए।

कर्क राशि – आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। घरेलु कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे दोस्त के साथ योजना बनायेंगे। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। उचित होगा दूसरों की मजबूरी को भी समझें और सहयोग करें। किसी भी कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें कर ही निवेश करें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह राशि – आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट्स के रिश्तें में नयापन आयेगा।

आप अपने कार्य आसानी से पूरा करते जायेंगे। आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

कन्या राशि – आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियां आने से मधुरता और बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी, ये यात्रा सफल रहेगी।

धन लाभ के नये अवसर मिलेंगे, इस अवसर का लाभ आप अच्छे से उठाएंगे। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

तुला राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी।

आपके काम की गति बढ़ेगी। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जायेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

आपको अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए है। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होने वाला है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से खुद को आजाद करें, तभी आगे बढ़ पाएंगे।

धनु राशि – आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन-जायदाद के कागजात को संभाल कर रखें। अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। घर से कलेश दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को बहार वॉक पर जायेंगें। अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालते हुए खुद को शांत रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मकर राशि – आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। आज आप कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे।

करियर में और आगे बढ़ेंगे, करोबार में बरकत होगी। शाम का समय परीवार वालों के साथ बीतेगा। दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए मित्र बनेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर वो भी खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा।

कामकाज में सफलता प्राप्त होगा। आज खुद को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जाएगा।

मीन राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आपको नये ऑफर मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आप सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे।

आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है।