भारत के कई युवा और बुजुर्ग कमजोरी से ग्रसित हैं। अगर आपको भी शारीरिक कमजोरी महसूस होती है तो ये पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको शारीरिक कमजोरी दूर करने के उपाय के बारे में बताएँगे। यह उपाय बेहद सफल और कारगर है। सबसे अच्छी बात ये है की इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है और इसका सेवन बेहद आसान है। इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद आप शारीरिक कमजोरी से आसानी से लड़ पाएंगे।
शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए वैसे तो बहुत सारे उपाय बताये गए हैं परन्तु उनमे से कुछ ही कारगर हैं जिनका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। लोग शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए अंग्रेजी दवाओं से लेकर नीम हकीम तक सब आजमा लेते हैं पर इसका कुछ फायदा नहीं होता। आज जो उपाय हम आपको बताएँगे उससे आपके शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और आपका शरीर बेहद स्वस्थ हो जायेगा।


कमजोरी दूर करने के 3 चमत्कारी उपाय

  1. कमज़ोर शरीर को बलवान बनाएँ : बरगद के फल छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें। गाय के दूध के साथ यह 1 चम्मच चूर्ण खाने से कमज़ोर शरीर भी बलवान बनता है। या 1 भाग बरगद की कोंपल (मुलायम पत्तियां), 1 भाग गूलर की छाल और 2 भाग चीनी मिलाकर चूर्ण बना लें। 21 दिन तक 10 ग्राम चूर्ण रोजाना दूध के साथ खाने से शारीरिक कमज़ोरी समाप्त हो जाती है।
  2. शक्तिवर्द्धक और बल वृद्धि : बरगद के पेड़ के फल को सुखाकर बारीक पाउडर लेकर मिश्री के बारीक पाउडर मिला लें। रोजाना सुबह इस पाउडर को 6 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन से हर प्रकार की शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है, वैवाहिक जीवन से जुड़े सभी रोग दूर होते हैं।
  3. सुन्दर सन्तान के लिए : बरगद के पके हुए फल और पीपल के फल को सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें इस 25 ग्राम चूर्ण को 25 ग्राम घी में भूनकर, हलवा बना लें इसे सुबह-शाम खाने से ऊपर से बछड़े वाली गाय का दूध पीने से विशेष बल वृद्धि होती है। अगर स्त्री-पुरुष दोनों खायें तो शरीर शुद्ध हो जाएगा जिससे सुन्दर सन्तान जन्म लेती है।