आपके कान आपके शरीर के बेहद जरुरी अंग है। आपके कानो की समय समय पर सफाई बेहद जरुरी है। ऐसा नहीं करने पर कानो में खुजली जलन या इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। कानो की मैल साफ़ नहीं करने से बहरेपन का खतरा भी बना रहता है। आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आप किस तरह आसानी से अपने कानो की मैल साफ़ कर सकते हैं।

➡ कान की गंदगी :

  • कान हमारे शरीर का एक बेहद संवेदनशील अंग है। इसके साथ कुछ भी ऐसा न करें कि आपको लेने के देने पड़ जाएं। कान में मैल जम जाना या खोंट हो जाना एक सामान्य बात है। इसे ईयर वैक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह सच है कि कई घरेलू उपायों से सावधानी बरतते हुए खोंट को साफ किया जा सकता है लेकिन इस काम को एहतियात के साथ करना अनिवार्य है।
  • अगर खोंट बहुत कड़ी होकर जम गई हो तो बेहतर है कि इसे निकलवाने आप डॉक्टर के पास ही जाएं। कान को लेकर किसी भी तरह का जोखिम उठाना भारी पड़ सकता है। कान की खोंट को cerumen के नाम से भी जाना जाता है। यह जेल जैसा ल्यूब्रिकेंट होता है जो डेड सेल्स से बना होता है। इसके अलावा इसमें फैट और सूक्ष्म बाल भी मिले होते हैं।
  • हालांकि ईयर वैक्स कानों की सुरक्षा के लिए होते हैं लेकिन जब यह बहुत ज्यादा जमा हो जाता है कि तो सुनाई देना कम हो जाता है। कई बार इसकी वजह से कान दर्द और संक्रमण का भी खतरा हो जाता है. यह ईयरड्रम को भी ब्लॉक कर देता है।
  • ईयरफोन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करने और बार-बार ईयर-बड का इस्तेमाल करने से कानों में खोंट अंदर की ओर जमा हो जाती है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

कानो की मैल साफ़ करने की 7 घरेलु उपाय 

  1. पानी को हल्का गुनगुना होने तक गरम कर लें। इसके बाद ईयरबड की सहायता से अपने कान में थोड़ा थोड़ा गरम पानी डालें। गरम पानी आपके कानो की मैल को साफ़ करता है। इसके बाद कान को झुका कर गरम पानी कान से निकाल लें। ये कान की मैल साफ करने का बेहद आसान तरीका है।
  2. गरम पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को ईयरबड पर लगा कर कान में घुमाएं। इससे आपका कान पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा।
  3. अदरक के रास में नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को ईयरबड पे लगा कर कान में घुमाएं। ऐसा करने से आपके कानो का पीएच लेवल बना रहता है। ये आपके कानों को पूरी तरह साफ़ करने का बेहद आसान तरीका है।
  4. कान की खोंट साफ करने का यह सबसे पुराना तरीका है। कान में एक या दो बूंद बादाम का तेल डालकर सिर को उसी दिशा में मोड़कर रखें। पांच मिनट तक इसी अवस्था में रहने से खोंट मुलायम हो जाएगी और आराम से बाहर निकल जाएगी।
  5. बादाम के तेल की ही तरह सरसों का तेल भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पर सरसों के तेल की गुणवत्ता उच्च होनी चाहिए। तेल के इस्तेमाल से खोंट ढीली पड़ जाती है और आसानी से बाहर निकल आती है।
  6. बादाम के तेल और सरसों के तेल की ही तरह बेबी ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको यकीन हो कि आप ईयर बड का सही इस्तेमाल कर लेंगे तो ही खोंट को बाहर निकालने की कोशिश करें। वरना चिकित्सक के पास जाएं।
  7. कई लोग कान की खोंट साफ करने के लिए सेब के सिरके और हाइड्रोजन पराक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। ऐसा न हो कि सही करने के फेर में कुछ गलत हो जाए।

 सावधान : 
कई लोग ऐसे होते हैं कि कान में कुछ भी डाल लेते हैं जैसे कि हेयरपिन, माचिस की तीली, सेफ्टी पिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।