• पेट को साफ रहना बहुत ही जरूरी होता है। हमारे गलत खान-पान और गलत लाफस्टाइल के कारण कुछ लोगों को पेट संबंधी कोई न कोई शिकायत रहती ही है। जिस कारण एसिडिटी, खट्टी डकार,  खाना पचाने में परेशानी अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। इनमें से सुबह पेट साफ न होने की समस्या कब्ज आम सी बात है और दोस्तो इसका हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए दोस्तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है।

पेट साफ करने या कब्ज के 10 अद्भुत उपाय

  1. अंजीर : अंजीर के फल को रात भर पानी में डालकर गलाइए, इसके बाद सुबह उठकर इस फल को खाने से कब्‍ज की शिकायत समाप्त होती है।
  2. मुनक्का : मुनक्का में कब्ज नष्ट करने के तत्‍व मौजूद होते हैं। 6-7 मुनक्‍का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है।
  3. त्रिफला : सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। त्रिफला रात में अपना काम शुरू कर देता है।
  4. केसर और घी : आधा ग्राम केसर को घी में पीसकर खाने से 1 साल पुरानी कब्ज़ दूर होती है।
  5. लहसुन : लहसुन काफी लोगो को ये नहीं पता होता की लहसुन पेट के लिए कितना फायदेमंद होता है। असल में लहसुन एन्टी बियोटिक होता है। जो हमारे कठोर मल को मुलायम बनाता है ।जिससे मल आपके आंतो में आसानी से गुजरता है। और पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। लहसुन को हम कच्चा या पका कर दोनों तरहसे खा सकते है। दोनों तरीके से ये फायदेमंद होगा पर हम आपको यही सलाह देंगे की इससे कच्चा ही खाए। क्योंकि पकाने पर कुछ फायदेमंद गुण खत्म हो जाते है।
  6. दूध : गर्म दूध से पेट साफ कैसे करे। अगर आप चाहते है, की आपको घंटो टॉयलेट में ना बिताना पड़े तो दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से अगले दिन पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। दूध में थोड़ी चीनी मिलकर सोने से पहले पीना शुरू कर दे।
  7. बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा कुछ लोगो को पेट साफ़ न होने की वजह से भारीपन और दबाव महसूस होता है। इसके साथ पेट में दर्द भी हो सकता है। ऐसे हालातो से निपटने के लिए बेकिंग सोडा काम में आता है। एक कप गर्म पानी में एक चमच्च बेकिंग सोडा पाउडर को मिलाये और तुरंत पी ले। जितना जल्दी आप इसे ख़त्म करेंगे उतना जल्दी आराम मिलेगा।
  8. आंवला : आंवला गुणों से भरपूर होता है। आंवला पेट की परेशानियों को दूर करके हमारी पाचन क्रिया में सुधार लाता है। दोस्तो रोजाना रात को दूध के साथ आंवला खाने से सुबह पेट साफ हो जाता है।
  9. अलसी : अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह हमारे पेट के लिए बहुत लाभकारी होती हैै। दोस्तो रात को सोने से पहले एक गिलास के दूध के साफ 1 चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर खा लीजिए। इससे आपका सुबह पेट साफ हो जाएगा।
  10. गुनगुने पानी का सेवन करे : आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीया करें। इसमें आप चाहे तो शहद का मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद आधा घंटा सैर करे। कुछ समय बाद पेट साफ हो जाएगा।